Translate

गुरुवार, 2 अक्तूबर 2014

अहिंसा (Ahinsa by Kedarnath Agrawal)

मारा गया 
           लूमर लठैत 
पुलिस की गोली से 
किया था उसने कतल 
उसे मिली मौत 
किया था कतल पुलिस ने 
उसे मिला इनाम 

प्रवचन अहिंसा का 
हो गया नाकाम। 


कवि - केदारनाथ अग्रवाल 
संकलन - प्रतिनिधि कविताएँ 
संपादक - अशोक त्रिपाठी 
प्रकाशक - राजकमल पेपरबैक्स, दिल्ली, 2010 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें