Translate

सोमवार, 27 अक्तूबर 2014

तबादले और तबदीलियाँ (Tabadale aur tabdiliyan by Kunwar Narayan)

तबदीली का मतलब तबदीली होता है, मेरे दोस्त 
सिर्फ़ तबादले नहीं,

वैसे, मुझे ख़ुशी है 
कि अबकी तबादले में तुम 
एक बहुत बड़े अफ़सर में तबदील हो गए :

             बाकी सब जिसे तबदील होना चाहिए था 
             पुरानी दरख़्वास्तें लिये 
             वही का वही 
             वहीं का वहीं। 


कवि - कुँवर नारायण 
संकलन - कोई दूसरा नहीं 
प्रकाशक - राजकमल प्रकाशन, दिल्ली, पहला संस्करण - 1993 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें